अल्मोड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के 10 विद्यालयों के कुल 73 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दुर्गापाल, उदय किरौला एवं डॉ. धारा बल्लभ पांडे उपस्थित रहे। सुप्रसिद्ध पर्वतारोही अनुराग मालू और हर्षित रौतेला ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की मुख्य संयोजक डॉ. वसुधा पंत के नेतृत्व में दीपक जोशी, मनोज गुप्ता, भूषण पाण्डे, डॉ. दीपा गुप्ता और मीता उपाध्याय सहित पूरी टीम ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के तहत कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए “हमारे भविष्य के लिए प्रकृति एवं जलवायु” विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं “यदि हिमनद बोल सकते” विषय पर कहानी चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक (कक्षा 6-8) एवं सीनियर (कक्षा 9-12) वर्गों में किया गया।प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन उदय किरौला, डॉ. धारा बल्लभ पांडे, डॉ. यामिनी काण्डपाल एवं हर्षिता बिष्ट ने किया।
प्रतियोगिता परिणामपोस्टर निर्माण (जूनियर वर्ग)प्रथम – दक्षेश जोशी (मानस पब्लिक स्कूल)द्वितीय – जिया (पाइन वुड)तृतीय – पलक आर्या (पाइन वुड)
पोस्टर निर्माण (सीनियर वर्ग)प्रथम – रसिका डालाकोटी ,द्वितीय – गौरव सिंह बोरा (विवेकानंद इंटर कॉलेज)तृतीय – यामिनी भट्ट (विवेकानंद इंटर कॉलेज)
कहानी चित्रण (सीनियर वर्ग)प्रथम – सिद्धि बिष्ट (विवेकानंद इंटर कॉलेज)द्वितीय – भावना जोशीतृतीय – सोनम पिलख्वाल (विवेकानंद इंटर कॉलेज)
कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वक्ताओं ने हिमालयी पर्यावरण, जल स्रोतों और प्रकृति संरक्षण के लिए समाज एवं विद्यार्थियों से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
