उत्तराखंड : लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। मौसम की स्थिति सामान्य होने पर यात्रा को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा।श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
