अल्मोड़ा: नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, Smart PDS 2.0 पोर्टल पर करें आवेदनअल्मोड़ा, 30 मई 2026। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने बताया कि पात्र नागरिक Smart PDS 2.0 पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की प्रति, मुखिया का पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, बिजली बिल, गैस बुक तथा नाबालिग सदस्यों के जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। आधार सत्यापन ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा।
वहीं, राशन कार्ड को दूसरी दुकान में स्थानांतरित करने के लिए प्रार्थना पत्र, बिजली बिल, गैस पासबुक और बैंक पासबुक की प्रतियां आवश्यक होंगी। राशन कार्ड में नए सदस्य जोड़ने के लिए राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, आधार कार्ड, फोटो, आय प्रमाण पत्र (18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए) तथा जन्म प्रमाण पत्र (18 वर्ष से कम आयु वालों के लिए) जमा करना होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड से जुड़े सभी कार्य लाभार्थी स्वयं या जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से करा सकते हैं।
