रानीखेत। नगर क्षेत्र के नर्सिंग ग्राउंड के पास शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी भिजवाया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजू कुमार पुत्र हरचरण, निवासी लालकुर्ती चौकी क्षेत्र, थाना रानीखेत के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक कबाड़ बीनने का कार्य करता था।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की जानकारी मिल सकेगी।
