विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच कुमाऊं मंडल के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने 29 इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। बुधवार देर रात जारी सूची के अनुसार, विभिन्न जिलों में तैनात निरीक्षकों को दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला आदेश के तहत ऊधमसिंह नगर में तैनात इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह बुजवान और धीरेंद्र कुमार को नैनीताल भेजा गया है।
हरेंद्र चौधरी और मनोहर दसौनी को चंपावत, राजेंद्र सिंह डांगी को नैनीताल, बसंती आर्या और नरेश चौहान को अल्मोड़ा, प्रकाश सिंह, संजय पाठक और बिजेंद्र साह को चंपावत, अशोक कुमार को नैनीताल तथा श्याम सिंह रावत को बागेश्वर भेजा गया है। वहीं, नैनीताल में तैनात हरपाल सिंह को बागेश्वर और दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है। अल्मोड़ा से देवेश कुमार पांडेय और मदन मोहन जोशी को नैनीताल,
अशोक कुमार, हेम चंद्र पंत, देवेंद्र सिंह नेगी और योगेश उपाध्याय को ऊधमसिंह नगर जबकि भुवन चंद्र जोशी को चंपावत भेजा गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़ से संजीव कुमार को ऊधमसिंह नगर, चंपावत से पुनीता बलोदी और बची सिंह बिष्ट को नैनीताल तथा चेतन रावत को ऊधमसिंह नगर में नई तैनाती दी गई है। बागेश्वर से कैलाश सिंह नेगी और श्वेता दिगारी को ऊधमसिंह नगर,
जबकि सलाहुद्दीन और त्रिलोक राम बरगठा को नैनीताल भेजा गया है। आदेश में सभी स्थानांतरित इंस्पेक्टरों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

