अल्मोड़ा। होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती वर्ष 2026 के जारी परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। अध्यक्ष होमगार्ड्स सीधी भर्ती बोर्ड-2026 जुगल किशोर ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा परिणाम के संबंध में कोई शंका, संदेह या आपत्ति है, वे उसके निराकरण के लिए 20 नवंबर 2026 को कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर कार्यालय जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स, पूर्वी पोखरखाली, जेल रोड, अल्मोड़ा में कार्यालय समय के दौरान पहुंचना सुनिश्चित करना होगा, ताकि उनकी शंकाओं और आपत्तियों का समाधान किया जा सके।
