अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने एक आदतन स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। SOG और कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से 08.02 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,40,600 रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 17 सितंबर 2026 को सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में SOG और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पंचायत भवन गरगूठ के पास एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 08.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी गौरव बिष्ट उर्फ डांसर (28), निवासी ग्राम गरभनार, सरकार की आली, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर कोतवाली में FIR संख्या 121/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं।
इनमें वर्ष 2024 में एक, वर्ष 2025 में एक और वर्ष 2026 में एक मामला शामिल है। पुलिस बरामद स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में SOG के अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, कांस्टेबल राकेश भट्ट, राकेश खेतवाल तथा कोतवाली के कांस्टेबल सुंदर लाल और सूरज कुमार शामिल रहे।
