अल्मोड़ा। देर रात करीब 11:30 बजे महरौली क्षेत्र के पास एक डंपर के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि डंपर संख्या UK04 CB 1327 सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को खाई से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से देवायल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान रमेश चंद्र रेखाड़ी (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त रेखाड़ी, निवासी बासौली, सल्ट (अल्मोड़ा) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि खाली डंपर मौलिखाल से रुडोली की ओर जा रहा था। चित्तौड़गढ़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
