अल्मोड़ा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबाँज, धौलादेवी, अल्मोड़ा में स्वतंत्रता वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत) के तत्वावधान में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता में अभय सिंह बिष्ट ने प्रथम स्थान, गुंजन बिष्ट ने द्वितीय स्थान तथा कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में वैभूति ने प्रथम स्थान, रिया गैड़ा ने द्वितीय स्थान तथा प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, जनप्रतिनिधियों तथा माई भारत के वालंटियर विवेक सुयाल एवं सौम्य मेहरा उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा वीर सावरकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, रचनात्मकता तथा स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।
विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
