प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के भी आसार हैं।
#WeatherAlert #Uttarakhand #WeatherForecast #IMDDehradun #UttarakhandWeather #RainAlert #Snowfall
