अल्मोड़ा: स्कूली समय में बदली यातायात व्यवस्था, LR साह रोड पर इन समय चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद
अल्मोड़ा में स्कूली बच्चों के विद्यालय समय में बदलाव के चलते पुलिस ने एलआर साह रोड की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है।संशोधित व्यवस्था के तहत सुबह 8:30 बजे से 9:45 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक फायर स्टेशन अल्मोड़ा से शिखर तिराहे की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इस दौरान आवश्यकतानुसार यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। निर्धारित समय के अतिरिक्त एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति संचालित रहेगी।पुलिस ने वाहन चालकों से संशोधित यातायात व्यवस्था का पालन करने और निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
#Almora #AlmoraPolice #TrafficUpdate #TrafficAdvisory #LRShahRoad #AlmoraTraffic #Uttarakhand #AlmoraNews #TrafficNews #SchoolTime #TrafficRules
