अल्मोड़ा में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तारअल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मारुति स्विफ्ट कार से 54.542 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹13.63 लाख बताई गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2-3 अक्टूबर की मध्य रात्रि चौकी तिराहा जेनल, भिकियासैंण मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मारुति स्विफ्ट कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों और वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में चार कट्टों से क्रमशः 16.272, 9.200, 14.030 और 15.040 किलोग्राम, कुल 54.542 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया।
मामले में थाना भतरौजखान में FIR संख्या 22/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गांजे के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है।गिरफ्तार आरोपियों में अफ्फान (21), अदनान (20) और अजय चौहान (23), तीनों निवासी टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
#Almora #AlmoraPolice #UttarakhandPolice #GanjaSmuggling #DrugFreeDevbhoomi #NDPSAct #CrimeNews #UttarakhandNews
