अल्मोड़ा में 1.83 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, SOG ने की कार्रवाई
अल्मोड़ा पुलिस का ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 6.11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
5 अक्टूबर 2026 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण और प्रभारी SOG सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम ने ITI गेट के सामने खत्याड़ी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की।
इस दौरान विरेन्द्र लाल उर्फ विक्की, उम्र 26 वर्ष, निवासी खत्याड़ी बस्ती, अल्मोड़ा के कब्जे से 6.11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत करीब 1 लाख 83 हजार 300 रुपये बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में FIR संख्या 108/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।
#Almora #AlmoraPolice #DrugFreeDevbhoomi #SOGAlmora #DrugSmuggling #UttarakhandPolice #CrimeNews #SmackRecovery
