उत्तराखंड में फिर हिली धरती, 4.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत;
उत्तराखंड में मंगलवार रात अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रात करीब 10:23 से 10:24 बजे के बीच राज्य के कई हिस्सों में धरती हिलने का एहसास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.4 रही और इसका केंद्र चमोली बताया जा रहा है। झटके महसूस होने के बाद कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।
