देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई गई है।मौसम को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।
लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने की अपील की गई है।
#UttarakhandWeather #UttarakhandNews #RainAlert #HeavyRain #Almora #Pithoragarh #Nainital #Bageshwar #Dehradun #WeatherAlert #AKFastNews
