एसएसजे जीआईएमएसआर अल्मोड़ा में बैरियाट्रिक मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी बेहतर उपचार सुविधा
अल्मोड़ा, 25 अगस्त 2026। एसएसजे राजकीय चिकित्सा संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र (SSJGIMSR), अल्मोड़ा में मंगलवार को बैरियाट्रिक मशीन स्थापित की गई। मशीन के शीघ्र कार्यशील होने के बाद मोटापे से संबंधित मरीजों के उपचार और बैरियाट्रिक सर्जरी की सुविधाओं में विस्तार होगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितयाल ने मशीन की स्थापना को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह चौहान ने कहा कि मशीन के कार्यशील होने से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर सर्जरी विभाग के डॉ. रुद्र शंकर डे, डॉ. शिवांशु सिंह जॉली, डॉ. रवि कुमार और डॉ. अवनीश कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं ओटी स्टाफ मौजूद रहा। मशीन की स्थापना में ओटी स्टाफ का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
