उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 महानुभावों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से नवाजा जाएगा। सम्मान समारोह परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में होगा।
पुरस्कार के लिए चयनित 15 महानुभावों में राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (मरणोपरांत), चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. जीवन सिंह तितियाल और उद्यमिता के क्षेत्र में मनमोहन भारद्वाज शामिल हैं।
इसके अलावा फिल्म जगत से हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायन में हेमा नेगी करासी, शिक्षा एवं पत्रकारिता में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी और सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा तथा कश्मीर सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सुरेश भाई, लोक गायन में रेशमा शाह और खेल जगत से एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद एवं कपिल पोखरिया को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।
