अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत 16 उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए हैं।जारी आदेश के अनुसार, कई थाना प्रभारियों को दूसरे थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि चौकियों में भी बदलाव किया गया है। अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

