UK Board Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। Uttarakhand Board of School Education (UBSE) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि दोनों कक्षाओं के परिणाम आज सुबह ठीक 10 बजे जारी किए जाएंगे।
बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट घोषित किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र-छात्राएं घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ubse.uk.gov.in पर जाना होगा और वहां अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट चेक :ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं“UK Board 10th/12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें रोल नंबर दर्ज करें सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
