उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल -अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल की जिम्मेदारी, दीप्ति सिंह बनीं अल्मोड़ा की नई डीएम
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने 27 नवंबर 2026 को IAS एवं PCS अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में 10 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इस फेरबदल में अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि IAS अधिकारी दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।वहीं नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर तैनाती दी गई है। विनीत तोमर को नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा निधि यादव को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने अन्य IAS और PCS अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया है।प्रशासनिक फेरबदल को लेकर शासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
#Uttarakhand #IASTransfer #PCSTransfer #Almora #Nainital #UttarakhandNews #KumaunHalchal #BreakingNews
