अल्मोड़ा (गरुड़बाज) से खबर:अल्मोड़ा पुलिस ने बताया की डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार गरुड़बाज बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है गाड़ी ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल धौलादेवी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कैलाश सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय/गोपाल सिंह बिष्ट निवासी गरुड़बाज, थाना दन्या के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही थाना दन्या पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
