अल्मोड़ा-नगर की आराध्य देवी मां नंदा देवी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेले-2026 की तैयारियों को लेकर रविवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में मेला आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से मेला समिति का गठन किया गया।
साथ ही मेले को अधिक भव्य,व्यवस्थित और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप आयोजित करने के लिए उपस्थित सदस्यों से सुझाव भी लिए गए।बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मां नंदा देवी मेला 16 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम,लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां,पारंपरिक झांकियां, तथा बच्चों एवं महिलाओं के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में कहा गया कि मां नंदा देवी मेला कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं का प्रतीक है।इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों,जनप्रतिनिधियों, प्रशासन तथा आम जनता के सहयोग से व्यापक तैयारियां की जाएंगी।
इस दौरान मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सुरक्षा,यातायात,स्वच्छता, पेयजल,विद्युत,स्वास्थ्य सेवाएं,पार्किंग,प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि स्थानीय लोक संस्कृति,पारंपरिक हस्तशिल्प और कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को मेले में प्रमुखता से स्थान दिया जाए जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक क्षेत्र की संस्कृति से रूबरू हो सकें।
बैठक में यह भी तय किया गया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया जाएगा जो अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करेंगी। समिति ने नगरवासियों से भी मेले के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष मां नंदादेवी मेला धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सहभागिता का भव्य उदाहरण बनेगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक मेले में शामिल होंगे।
मेला संचालन समिति में मुख्य मेला संयोजक तारा चंद्र जोशी,मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल,
संरक्षक के रूप में सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा,
मुख्य सलाहकार – पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, आनंद सिंह बगडवाल, हेम जोशी, राजेंद्र तिवारी, जीवन नाथ वर्मा, किशन गुरुरानी, दिनेश गोयल, निर्मल जोशी, जीवन गुप्ता, तारा चंद्र साह, मोहन सिंह कनवाल, दीप लाल साह,
सह संयोजक -कुलदीप मेर, अभिषेक जोशी, परितोष जोशी, हरीश बिष्ट, अमित साह मोनू, दिशांक वर्मा, अमरनाथ सिंह नेगी, आदित्य बिष्ट, संजय शाह, हरीश कनवाल, गोलू भट्ट, मनोज भंडारी, गीता मेहरा, राजेन्द्र बिष्ट, जगत तिवारी, देवेंद्र लाल, हिमांशु परगाई, नमन बिष्ट,
सांस्कृतिक सह संयोजक के रूप में विभु कृष्णा, रवि कन्नौजिया, महेंद्र बिष्ट, रीता दुर्गापाल, लता तिवारी, मीना भैसोडा, नवीन बिष्ट, पुष्पा सती, प्रीति बिष्ट, विपिन चंद्र जोशी, नारायण थापा, चंदन नैनवाल,
कदली वृक्ष आमंत्रण समिति में नरेन्द्र वर्मा, अनूप साह, मूर्ति निर्माण में रवि गोयल संयोजक,डॉ सी पी वर्मा, दीपक जोशी, रक्षित साह, दानिश आलम, शैलेन्द्र वर्मा सह संयोजक,
स्वागत समिति में संजय शाह, राजकुमार बिष्ट, राजेश पालनी, गोविंद मेहरा, नवीन वर्मा, ललित किशोर पंत, नरेंद्र अधिकारी,
मीडिया प्रभारी के रूप में राजीव कर्नाटक, कपिल मल्होत्रा एवं वेद प्रकाश बिनवाल तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में हर्षित टम्टा, नवल वर्मा को मनोनीत किया गया।
आज की बैठक में अध्यक्ष मनोज वर्मा,सचिव मनोज सनवाल, अनूप साह, जीवन नाथ वर्मा, आनंद सिंह बगडवाल, नवीन बिष्ट, मुख्य संयोजक तारा चंद्र जोशी, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी,रवि गोयल, गोविंद मेहरा, गीता मेहरा, राधिका जोशी, रमा जोशी, चंदन नैनवाल, मनोज भंडारी, कपिल मल्होत्रा, वेद प्रकाश बिनवाल, राजीव कर्नाटक, दीपक जोशी, संजय शाह, जगत तिवारी, राजकुमार बिष्ट, राजेश पालनी, नरेंद्र वर्मा, नमन बिष्ट, रवि कन्नौजिया, कुलदीप मेर, रक्षित साह, दिशांक वर्मा, हरीश कनवाल, एम एस बिष्ट, एल के पंत, रिक्खू साह, तारा चंद्र साह, चंद्र प्रकाश वर्मा, नवीन वर्मा, जगत भट्ट, आदित्य बिष्ट, किशन गुरुरानी, लक्षित वर्मा आदि उपस्थित रहे। मेला समिति ने बताया कि मेले के शुभारंभ पर सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा मेले का उद्घाटन हो इसके लिए मेला समिति प्रयासरत है।
