अल्मोड़ा: 30 अगस्त से 26 इकाइयों के भ्रमण पर निकलेगा व्यापार मंडल, 15 अगस्त को ध्वजारोहण व वृक्षारोपण अभियान
अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अल्मोड़ा की जिला एवं नगर इकाई की संयुक्त बैठक रविवार को दीपचंद सभागार स्थित व्यापार मंडल भवन में आयोजित हुई। बैठक में जिले की सभी 26 इकाइयों को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले की सभी 26 इकाइयों का भ्रमण कार्यक्रम 30 अगस्त 2026 से शुरू किया जाएगा।
भ्रमण के दौरान संगठन को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याओं को जानने और प्रत्येक इकाई को सक्रिय बनाने पर विशेष जोर रहेगा।बैठक में यह भी तय किया गया कि 15 अगस्त को दीपचंद सभागार स्थित व्यापार मंडल भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके साथ ही जिला एवं नगर व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा।सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 वरिष्ठ व्यापारियों एवं समाजसेवियों को व्यापार मंडल द्वारा सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।जिलाध्यक्ष सुशील साह ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, नगर महिला उपाध्यक्ष जया साह, नगर सह सचिव अश्वनी नेगी, जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी, शहजाद कश्मीरी, पवन साह, जिला सलाहकार ज्योति कपूर, जिला संरक्षक संजिव गुप्ता, जिला मंत्री राकेश तिवारी, अतुल पांडे, हिमांशु पेटशाली, ललित मिश्रा, आशु गोस्वामी, मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पांडे, यश भट्ट, कमल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
