मां नंदादेवी मेले के पोस्टर का हुआ विमोचन, 16 से 23 सितंबर तक जयकारों से गूंजेगा अल्मोड़ा
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला समिति ने पोस्टर का विमोचन कर आठ दिवसीय मेले के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। 16 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाला मेला मां नंदादेवी मंदिर परिसर के साथ एडम्स मैदान में भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मेले के उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएं और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
17 सितंबर को मां की मूर्ति निर्माण के लिए कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा, जबकि 18 सितंबर को अष्टमी के अवसर पर कदली वृक्षों को मंदिर परिसर में लाकर पारंपरिक विधि-विधान से मां नंदादेवी की मूर्ति का निर्माण किया जाएगा।
