अल्मोड़ा में 2 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा की ओर से 2 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में Terrier Security Services, India Pvt. Ltd., Gujarat के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी।
भर्ती के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास, न्यूनतम लंबाई 172 सेंटीमीटर और आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को ₹40 हजार से ₹50 हजार तक मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, छायाप्रतियां, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में पहुंचना होगा।
अधिक जानकारी के लिए 9319044434 और 05962-298040 पर संपर्क किया जा सकता है।

#AlmoraNews #Almora #RojgarMela #EmploymentNews #UttarakhandNews #JobAlert #GovernmentJob #JobFair
