देहरादून। 24 अगस्त 2026। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।प्रदेश के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।लगातार बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।
#Uttarakhand #WeatherAlert #HeavyRain #RainAlert #Dehradun #Almora #Bageshwar #Nainital #Chamoli #Rudraprayag #Uttarkashi #UttarakhandWeather
