देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त को उत्तराखंड के टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज से अति तेज दौर की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने का खतरा बना रह सकता है।
#UttarakhandWeather #WeatherAlert #RainAlert #Dehradun #Tehri #Bageshwar #Pithoragarh #Nainital #UttarakhandNews
