बागेश्वर: भारी बारिश के अलर्ट के चलते आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
बागेश्वर, 2 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर आज 2 जुलाई 2026 को जनपद बागेश्वर में एहतियातन सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित किया गया है।

