एसएसजे विश्वविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए 18 सितंबर तक Review & Process का मौका
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत विद्यार्थियों के प्रवेश से संबंधित Review & Process की प्रक्रिया 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक संचालित की जा रही है।
विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि जिन परिसरों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों में विद्यार्थी अभी तक प्रवेश से वंचित हैं या जिनका प्रवेश लंबित है, उन्हें निर्धारित अवधि में प्रवेश प्रदान किया जाए। संबंधित संस्थानों को Review & Process की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
#SSJU #Almora #UniversityNews #Admission2026 #Uttarakhand #EducationNews
