भैंसियाछाना में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 23 सितंबर से, तैयारियाँ पूरी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् के तत्वावधान में विकासखण्ड भैंसियाछाना की ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 23 और 24 सितंबर को किया जाएगा।
दो दिवसीय प्रतियोगिता राजकीय इण्टर कॉलेज, नगरखान (अल्मोड़ा) में आयोजित होगी।
कार्यक्रम को लेकर विकासखण्ड संयोजक शेर राम तिरुवा (रा०इ०का० नगरखान) ने बताया कि प्रतियोगिता को दो वर्गों—कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में विभाजित किया गया है।
23 सितंबर: कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएँ होंगी।
24 सितंबर: वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले खेले जाएँगे।
आयोजकों के अनुसार, दोनों वर्गों के छात्रों के लिए कुल 6 स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें नाटक, समूह नृत्य, समूह गान, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण और वाद-विवाद प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
