अल्मोड़ा:एस०एम०एस०एन० राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला में आज भारतीय मानक ब्यूरो के निर्देशानुसार ‘मानक क्लब’ द्वारा द्वितीय क्रियाविधि क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के 25 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अतिथि कमल कुमार जोशी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन नीमा बोरा द्वारा किया गया।
इस दौरान क्लब मेंटर डॉ. दीपेश कुमार टम्टा ने विद्यार्थियों को मानक क्लब के नियमों और ‘बीआईएस’ (BIS) की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी।
प्रतियोगिता के विजेता:प्रथम स्थान: नितिन नयाल (कक्षा 12) – ₹1,500 नगद एवं प्रमाण पत्रद्वितीय स्थान: योगेश नयाल (कक्षा 12) – ₹1,000 नगद एवं प्रमाण पत्रतृतीय स्थान: आदित्य कुमार (कक्षा 12) – ₹750 नगद एवं प्रमाण पत्रसांत्वना पुरस्कार: गौरव मेहरा (कक्षा 12) – ₹250 नगद
प्रमाण पत्र प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों राकेश मिश्रा, कुन्दन सिंह बोरा, नीमा बोरा और श्री विमलेश राहुल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान राकेश मिश्रा ने फोटोग्राफी में विशेष सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समारोह का समापन शिक्षकों, अतिथियों और विद्यार्थियों के सामूहिक छायाचित्र (ग्रुप फोटो) के साथ हुआ।
