रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, राखी मेल पर मिलेगी 10% छूट
अल्मोड़ा, 17 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग, उत्तराखंड ने राखी एवं रक्षाबंधन से जुड़ी सामग्री को देश-विदेश में सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से भेजने के लिए विशेष पहल शुरू की है।
इंडियन स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जाने वाली राखी मेल पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। यह सुविधा 12 अगस्त 2026 से लागू है। एक ग्राहक एक बार में अधिकतम 5 स्पीड पोस्ट आर्टिकल इस योजना के तहत बुक करा सकता है।
छूट का लाभ लेने के लिए लिफाफे पर बड़े और स्पष्ट अक्षरों में ‘राखी मेल’ लिखना अनिवार्य होगा।इसके अलावा उत्तराखंड डाक परिमंडल की ओर से विशेष राखी बॉक्स भी उपलब्ध कराया गया है।
इसमें राखी के साथ रोली-चावल, की-चेन, फ्रिज मैग्नेट और शुभकामना संदेश के लिए पोस्टकार्ड आदि एक ही पैकेट में भेजने की सुविधा है।विशेष राखी बॉक्स की कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है। इसे देश-विदेश में सुरक्षित तरीके से भेजने के साथ ट्रैकिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
#Almora #AlmoraNews #Rakhi #RakshaBandhan #IndiaPost #PostOffice #UttarakhandNews #RakhiMail #AlmoraPostOffice #RakshaBandhan2026
