अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 6.595 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1,64,875 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह तथा एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस टीम द्वारा रगड़गाड़ तिराहे से कालीगांव की ओर चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान एक संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.595 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश कुमार (55 वर्ष), पुत्र दलेराम, निवासी ग्राम खजूराजर, सदरुद्दीन नगर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।मामले में थाना सल्ट में मु0अ0सं0-16/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा गांजे के क्रय-विक्रय के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस टीमअपर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, थाना सल्टहेड कांस्टेबल राजकुमार, थाना सल्टकांस्टेबल नीरज कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
#Almora #AlmoraPolice #Salt #GanjaSmuggling #DrugFreeDevbhoomi #UttarakhandPolice #NDPSAct #CrimeNews #BreakingNews #UttarakhandNews
