अल्मोड़ा : 5 अगस्त से शुरू होगा ‘क्रिकेट महासंग्राम 2026’, विजेता टीम को मिलेंगे ₹35 हजार
अल्मोड़ा। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। एडम्स क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में ‘क्रिकेट महासंग्राम 2026’ का आयोजन 5 अगस्त 2026 से एडम्स मैदान में किया जाएगा। यह रात्रिकालीन 7-7 प्लेयर क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न टीमें हिस्सा लेंगी।
टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क ₹3100 निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को ₹35,000 की नकद पुरस्कार राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹17,000 की नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे तथा टेनिस क्रिकेट बॉल से खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट में सीमित टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा, इसलिए इच्छुक टीमों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है।प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों का कहना है कि इस क्रिकेट महासंग्राम का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।
संपर्क सूत्र:
धीरज बिष्ट – 7300813261यश पाण्डेय – 7302980130संजय सिंह बिष्ट – 7428777978नीरज सानगा – 9997014641त्रिलोक रौतेला – 9639147257
#Almora #CricketMahasangram2026 #AdamsCricketClub #Cricket #Sports #Uttarakhand #Kumaon #AlmoraNews #AKFastNews
