भारी बारिश का अलर्ट: बागेश्वर में 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बागेश्वर। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जनपद में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन 06 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
सभी विद्यालयों और संबंधित विभागों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। साथ ही मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
#AKFastNews
