महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृ शक्ति को विशेष स्थान प्राप्त है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्योहार सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के साथ समाज में सद्भाव, एकता और आस्था की भावना को भी मजबूत करते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #Mahanavami #PublicHoliday #Navratri2026 #Dehradun
