उत्तराखंड में करवाचौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने करवाचौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को प्रदेशभर में महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए यह अवकाश स्वीकृत किया गया है।अधिसूचना 28 अक्टूबर 2026 को जारी की गई है।

#Uttarakhand #KarwaChauth2026 #PublicHoliday #Dehradun #UttarakhandNews #अल्मोड़ा #उत्तराखंडसमाचार
