ब्रेकिंग न्यूज: जागेश्वर-नैनी मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बुलेरो 50 मीटर गहरी खाई में गिरी
अल्मोड़ा। जागेश्वर-नैनी मोटर मार्ग पर सोमवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। जाख लीसा डिपो के पास मोड़ पर बुलेरो (UK04TA-5525) अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। हादसे में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं ।
घायलों में वाहन चालक सचिन बोरा (26), काजल कार्की (20), शिवम कार्की (20), विपिन सिंह (20), अजय सिंह (18) और अंकित कार्की (18) शामिल हैं। अजय सिंह के सिर में खुली चोट आई है। वहीं सोनू सिंह (18) को मामूली चोट आने के बाद वह मौके से अपने घर चला गया।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।#Almora #Jageshwar #RoadAccident #BreakingNews #Uttarakhand #Kumaon #Dhauladevi #AKFastNews
