अल्मोड़ा नगर के आकाशवाणी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। 38 वर्षीय योगा शिक्षिका लता साह ने कथित रूप से अपने ऊपर ज्वलनशील पदर्थ छिड़ककर आग देना का मामला सामने आया है ।
वह राजकीय महाविद्यालय मासी में संविदा के आधार पर योगा शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।जानकारी के अनुसार घटना के समय उनके पति अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गए हुए थे और महिला घर में अकेली थीं।
इसी दौरान उन्होंने यह कदम उठा लिया। कमरे से धुआं और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
