अल्मोड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पुस्तकालय परिसर अल्मोड़ा में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुस्तकालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में जिला पुस्तकालय से जुड़े विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला पुस्तकालय के अधिकारियों में गंगा सिंह बगड़वाल, स्मृति शर्मा, अमन बिष्ट एवं कालावती देवी उपस्थित रहे। वहीं विद्यार्थियों में चन्दन सिंह रावल, पवन बिष्ट, सुभाष सिंह चौहान, रवि जीना, देवेश तिवारी, योगेश पन्त, गौरव कोहली, शिवा, प्रियांशु, जितेन्द्र, अभय, रोहित, अमन सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
