अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड हवालबाग में शनिवार, 06 जून 2026 को एक बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रातः 10:00 बजे से हवालबाग मैदान में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके साथ ही क्षेत्रीय जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधार शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेंगी।प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
