बजरंग दल उत्तराखंड में विजय सिंह सिराड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रान्त गौरक्षा प्रमुख
अल्मोड़ा । 22 एवं 23 सितंबर को तल्ली गैठिया, ज्योलीकोट में बजरंग दल उत्तराखंड की प्रांत स्तरीय दायित्व-बोध एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद अल्मोड़ा के जिला मंत्री एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी को बजरंग दल उत्तराखंड प्रांत का प्रान्त गौरक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक विस्तार और गौरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
नई जिम्मेदारी मिलने पर विजय सिंह सिराड़ी ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए गौरक्षा एवं संगठन के कार्यों को निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, क्षेत्र संयोजक बजरंग दल अनुज वालिया, प्रान्त संगठन मंत्री अजय, प्रान्त संयोजक पूरन चंद्र जोशी, प्रान्त मंत्री धीरेंद्र शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#BajrangDal #VHP #Uttarakhand #Nainital #Almora #Gauraksha #VijaySinghSiradi
