ज्योलीकोट में दूषित पेयजल आपूर्ति पर CM धामी का सख्त एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
देहरादून: नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ एवं कनिष्ठ इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित अधिकारियों में जल संस्थान हल्द्वानी के प्रभारी अधीक्षण अभियंता, नैनीताल जल संस्थान के सहायक अभियंता व अपर सहायक अभियंता तथा पेयजल निगम भीमताल के अधिशासी अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। वहीं, नैनीताल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित सरकार के लिए सर्वोपरि है और जनता के हितों की अनदेखी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#Uttarakhand #Nainital #JoliKote #CMDhami #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #NainitalNews #DrinkingWater #WaterSupply #BreakingNews #AlmoraKumaonFastNews
