अल्मोड़ा में वन्यजीव सप्ताह पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, जीतें ₹7,500 तक का पुरस्कार
अल्मोड़ा। वन्यजीव सप्ताह 2026 के अवसर पर उत्तराखंड वन विभाग के अल्मोड़ा वन प्रभाग की ओर से फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी अल्मोड़ा के वन्यजीव, पक्षी, प्राकृतिक परिदृश्य, स्थानीय संस्कृति और प्रकृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं की तस्वीरें भेज सकते हैं।
प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 18 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं और 25 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक भेजी जा सकती हैं। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी में अधिकतम 5 प्रविष्टियां भेजने की अनुमति है।प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में बांटा गया है—
Wildlife & Birds, Forest Landscapes, People, Culture & Nature तथा Forest & Nature।विजेताओं की घोषणा 1 अक्टूबर को की जाएगी। प्रत्येक श्रेणी के लिए प्रथम पुरस्कार ₹7,500, द्वितीय ₹5,000 और तृतीय ₹2,500 रखा गया है। चयनित तस्वीरों को 1 अक्टूबर के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित किया जाएगा।प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए
almorawildlifeweek2026@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
#WildlifeWeek2026 #PhotographyCompetition #Almora #AlmoraForestDivision #UttarakhandForestDepartment #WildlifePhotography #NaturePhotography #BirdPhotography #ForestLandscape #Uttarakhand #PhotographyContest
