अल्मोड़ा में 12.60 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ₹3.78 लाख की स्मैक बरामद
अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के जीरो टॉलरेंस निर्देशों के तहत SOG अल्मोड़ा की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 12.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.78 लाख रुपये है।पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में SOG प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान अल्मोड़ा स्थित HDFC बैंक के पास एक युवक की तलाशी ली गई। युवक के कब्जे से 12.60 ग्राम स्मैक बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयूर नेगी (28 वर्ष), पुत्र गजेन्द्र नेगी, निवासी चम्पानौला, थाना व जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में FIR संख्या 103/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी NDPS Act समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2017 से 2019 के बीच कुल पांच मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें धारा 8/20, 8/21/60 NDPS Act के साथ धारा 323/504/506/427 भादवि के मामले शामिल हैं।पुलिस अब बरामद स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि नशे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
बरामदगी: 12.60 ग्राम स्मैक
अनुमानित कीमत: ₹3,78,000
पुलिस टीम: अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला और कांस्टेबल राकेश खेतवाल, SOG अल्मोड़ा।
#Almora #AlmoraPolice #SSPAlmora #SOGAlmora #UttarakhandPolice #AlmoraNews #DrugFreeDevbhoomi #DrugFreeIndia #DrugTrafficking #Smack #NDPSAct #UttarakhandNews #CrimeNews
