अल्मोड़ा : 8 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने बुलेट चोरी के मामले का महज 8 घंटे में खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल UK06-AL-7771 भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को अनुराग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 सितंबर की रात उनके घर से बुलेट चोरी हो गई। मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में FIR संख्या 105/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए फलसीमा रोड पर टाटिक हेलीपैड जाने वाले रास्ते के तिराहे से विशाल बोरा (19 वर्ष), अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बुलेट बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
