अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दो दिवसीय कुमाऊं मंडल दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह अल्मोड़ा जनपद में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
दौरे के दौरान डॉ. रावत उच्च शिक्षा विभाग से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं सहकारी संस्थानों का निरीक्षण भी करेंगे।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।सरकार की प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दौरे के दौरान वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।प्रशासन ने मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
