🌧️ उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में विशेष चेतावनी
देहरादून: मौसम विभाग ने 20 अगस्त को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।
वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा भी बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
#UttarakhandWeather #WeatherAlert #HeavyRain #Dehradun #Almora #Bageshwar #Nainital #Rudraprayag #UttarakhandNews #RainAlert
