देहरादून। उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 सितंबर को प्रदेश के सभी जनपदों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है।
8 सितंबर को इन जिलों में ज्यादा असर
देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज के साथ बौछारें होने का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
9 सितंबर को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
9 सितंबर को भी देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत समेत कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार होने की संभावना जताई गई है। अन्य जनपदों में भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। लगातार बारिश को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से संवेदनशील पहाड़ी मार्गों पर मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी जाती है।
#UttarakhandWeather #RainAlert #WeatherUpdate #UttarakhandNews #Almora #Nainital #Bageshwar #Pithoragarh #Champawat #Dehradun #RainForecast #UttarakhandRain
