अल्मोड़ा में बारिश का असर, 3 ग्रामीण सड़कें बंद; प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारूअल्मोड़ा, 06 सितंबर 2026। जिले में रविवार को सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।
सबसे अधिक बारिश रानीखेत में 34.4 मिमी और अल्मोड़ा में 34.2 मिमी रिकॉर्ड हुई।इसके अलावा चौखुटिया में 27.0 मिमी, भैसियाछाना में 19.0 मिमी, शीतलाखेत में 17.5 मिमी, जागेश्वर में 15.5 मिमी, सोमेश्वर और सुल्त में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम 20°C रहने का अनुमान है। जिले में सुबह से बारिश का दौर जारी है।
🛣️ तीन ग्रामीण सड़कें बंद
बारिश के चलते जिले में स्लिप आने के कारण 3 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। हालांकि NH, SH, MDR, ODR और VR सहित अन्य प्रमुख मार्ग यातायात के लिए खुले हुए हैं।
🌊 नदियों की स्थिति सामान्य
कोसी नदी में बैराज से कुल डिस्चार्ज 1135.50 क्यूसेक दर्ज किया गया है। बैराज डाउनस्ट्रीम में जलस्तर 1127.05 मीटर है, जबकि चेतावनी स्तर 1130.75 मीटर और खतरे का स्तर 1131.70 मीटर है। नदी का ट्रेंड फिलहाल स्थिर बताया गया है।वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर 922.100 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का स्तर 923.250 मीटर है।बारिश को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों और वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
#Almora #AlmoraNews #Uttarakhand #WeatherUpdate #Rainfall #RainAlert #Kumaon #RoadStatus #UttarakhandNews
